अखिलेश-प्रियंका गांधी के हमलावर होते एक्टिव हुए अफसर, गाजीपुर पहुंचे ADG, DIG और कमिश्नर
गाजीपुर, अप्रैल 25 -- गाजीपुर में किशोरी की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 को उसके घर जाने का ऐलान करने और प्रियंका गांधी के सीधे पीएम मोदी पर हमला करने से पूरे रेंज के अधिकारी एक्टिव हो गए हैं। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किशोरी के परिजनों से शुक्रवार देर रात एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मुलाकात की। शनिवार को वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और अब तक की पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अफसरों ने दावा किया कि परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। एडीजी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.