अखिलेश पर चल रही राहु की महादशा: नंदकिशोर गुर्जर
बागपत, अगस्त 29 -- बागपत। रक्षाबंधन पर्व पर पुरा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को राखी बांधने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव की बातों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि उन पर राहु की महादशा चल रही है और वह जो बोलेंगे, उसका उल्टा ही असर होगा। उन्होंने अखिलेश को अपनी राहु दशा का उपाय करने की सलाह भी दी। कहा कि अखिलेश यादव 2032 तक चुप नहीं बैठ सकते, क्योंकि वह राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी और महिलाओं के संबंध में दिए गए बयानों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी पर की जा रही टिप्पणी भी इसी का परिणाम है और अब अखिलेश जयंत चौधरी के पीछे पड़े हुए हैं। कहा कि यदि चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव को राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.