लखनऊ, अप्रैल 8 -- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की आपत्तिजनक होर्डिंग्स देखकर समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भड़क गए। होर्डिंग्स के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पोस्टर फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हजरतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। सपाइयों ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं। कथित तौर न शहर में इन होर्डिंग-पोस्टर को यूथ अगेंस्ट माफिया नामक संस्था ने लगवाया। ऐसे पोस्टर राजधानी के अलावा जौनपुर, अमेठी समेत कई जिलों में लगाई गईं। आरोप है कि होर्डिंग में अखिलेश को फिल्म 'धुरंधर' के विलेन 'रहमान डकैत' की तरह दिखाया गया है। नीचे लिखा है, अखिलेश का ल्यारी राज। इसके नीचे मुजफ्फरनगर, शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है। होर्डिंग में एक तरफ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.