नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिरकार अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन का कार्यक्रम बना लिया है। अखिलेश, पत्नी डिंपल और बेटा-बेटी के साथ सपरिवार 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। सपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पवन पांडेय ने इस प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे और उसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बताया कि सपा प्रमुख का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। 12 दिसंबर को पूरा दिन वह अयोध्या में बिताएंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। वहां दर्शन के बाद वह राममंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इस द...