लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी सदर से दो बार विधायक रहे व पूर्व राज्यमंत्री संग्राम सिंह वर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि संग्राम सिंह वर्मा ने पीडीए समाज की आजीवन सेवा की है। वे ग्राम जरमापुर (फैजाबाद) पोस्ट बरौली मलिक ब्लाक हरख तहसील नवाबगंज बाराबंकी निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...