नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP News: यूपी के लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में गुरुवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा सवाल दागते हुए हाल ही में हुई घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मेयर ने कहा कि जब अखिलेश यादव उन्हें बड़ी बहन बताते हैं, तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर उनकी नेम प्लेट पर जूते-चप्पल चलाना कैसे सही ठहराया जा सकता है। सदन में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव के दौरान मेयर ने यह सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनका अपमान नहीं, बल्कि पूरे लखनऊ शहर के सम्मान से जुड़ा मामला है। मेयर ने बताया कि उन्हें 10.50 लाख में से 5.25 लाख वोट मिले हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं जनता के जनादेश का भी अपमान हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश की मां पर विवादित टिप्पणी का आरोप, भड़के सपाई; मेयर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.