अखिलेश ने गांधी जयंती की दी बधाई
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से मुक्ति के बाद जिस आजाद भारत का सपना देखा था, उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था। सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव तथा श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। देश की रक्षा में किसान का बेटा ही सीमाओं पर लड़ता है। यह भी पढ़ें- Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes, Slogans : लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शेयर करें उनके ये प्रेरणादायी विचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.