अखिलेश ने की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या की सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ, जून 18 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव से गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में सरधना, मेरठ की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रही स्वर्गीय अनुष्का पाल के परिजनों से भेंट की। अनुष्का की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। उनके स्वजन क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान के साथ लखनऊ पहुंचे थे।अखिलेश यादव ने चिरोड़ी गांव सरधना निवासी अनुष्का के पिता नेमपाल पाल को सांत्वना दी और आर्थिक मदद भी की। अखिलेश ने कहा कि सपा अन्याय के खिलाफ संघर्ष और पीड़ित को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये आर्थिक मदद प्रदान किए जाने की मांग की। अखिलेश ने अनुष्का पाल की हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.