लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक दार्शनिक, समाज सुधारक, कवि, योगी और देशभक्त थे। समाज से अंधविश्वास, आडंबर और जात-पात की बुराई खत्म करने के लिए उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। वे सिखों के प्रथम गुरु थे। सिख धर्म के माध्यम से उन्होंने मानवता को निर्गुण उपासना, निःस्वार्थ सेवा, त्याग, समर्पण और ईमानदारी का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीब-अमीर, छोटे-बड़े और सभी जाति के लोगों को अपनाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक न्याय, परस्पर एकता और सद्भावपूर्ण सामाजिक व्यवस्था कायम हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.