लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद- उन-नबी पर सभी की सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा है कि यह दिन मुहम्मद पैगम्बर के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद दिलाता है।पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का कहना था कि सबसे अच्छा आदमी वह है जो मानवता की भलाई के काम करता है। उन्होंने सभी से प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया था। यह भी पढ़ें- Nainital News: ईद मिलादुन्नबी पर जामा मस्जिद में हुई महफिल-ए-मिलाद यह भी पढ़ें- Milad un-Nabi 2026: 26 या 27 अगस्त कब है ईद मिलादुन्नबी? जान लें सटीक तारीख और महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...