नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी एमएलसी के दो उम्मीदवारों के नाम अचानक बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब कमलेश यादव की जगह डॉ.संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन आगरा खंड से प्रकाश चंद्र गुप्त की जगह पूर्व एमएलसी डॉ.आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान अखिलेश यादव ने किया। उन्होंने डॉ.संजयन त्रिपाठी और डॉ.आकाश अग्रवाल के स्वागत के साथ ही कमलेश यादव और प्रकाश चंद्र गुप्त, उनके परिवारों, समर्थकों और चुनाव अभियान में जुटे लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अखिलेश यादव ने दावा किया कि दोनों टिकटों में परिवर्तन, पूर्व में घोषित उम्मीदवारों की सहमति से किया गया है और एमएलसी के होने वाले चुनावों में वे पूरा सहयोग करेंगे। सपा मुखिया...