कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को दोनों मामलों में 11 मार्च की तारीख मिली है। यह दोनों मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। स्वरूप नगर निवासी कारोबारी सुरेश पाल ने किदवई नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने साजिश के तहत उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाया। इससे बचाने के लिए उनसे ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। वहीं दूसरा मामला 13 अगस्त 2025 को परेड निवासी मोइनुद्दीन ने ग्वालटोली थाने में दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने अखिलेश दुबे और अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अखिलेश दुबे के अधिवक्ता एमके द्विवेदी ने बताया कि दोनों मुकदमों में हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई होनी थी। अब 11 मार्च की तारीख मिली है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.