कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता रवि सतीजा को फर्जी रेप केस में फंसाने के आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे को दो और मामलों में क्लीनचिट मिल गई है। इससे पूर्व अखिलेश दुबे बीते वर्ष नवंबर में 37 शिकायतों में क्लीनचिट दी गई थी। भाजपा नेता रवि सतीजा ने छह अगस्त 2025 को बर्रा थाने में अखिलेश दुबे, शैलेंद्र यादव, विमल यादव, लवी मिश्रा, अभिषेक बाजपेई समेत दो युवतियों पर मुकदमा कराया था। इस मामले में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, शैलेंद्र यादव को जेल भेजा गया था। मामले में आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने सरकारी गवाह बना लिया था। इस मामले में पुलिस चार्जशीट भी लगा चुकी है। ऑपरेशन महाकाल के दौरान जांच कर रही एसआईटी को जमीनों पर कब्जे से जुड़ी 61 शिकायतें मिली थीं। 46 शिकायतें अखिलेश और उसके साथियों से जुड़ी थीं। नवंबर 2025 तक हुई जांच में ...