प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 16 -- यूपी के कानपुर के चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे से यारी निभाने के आरोप में सस्पेंड चल रहे इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। उसे महिला और उसकी बेटी को अवैध तरीके से हिरासत में रखने व प्रताड़ना से महिला की आत्महत्या का दोषी पाया गया है। 15 नवंबर को समय पूरा होने पर देर रात संयुक्त पुलिस आयुक्त ने उसकी बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी। एनआरआई सिटी निवासी कारोबारी के घर से 17 अप्रैल 2022 को जेवर चोरी हो गए थे। उस समय नवाबगंज के थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी और चौकी इंचार्ज रानू रमेश चंद्र थे। इन लोगों ने कारोबारी के यहां काम करने वाली किशोरी और उसकी मां को पूछताछ के लिए उठाया था। मां-बेटी को पूछताछ के बाद रात करीब दो बजे वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया था। दूसरे दिन महिला ने बाथरूम में फंदा लगाकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.