अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपाइयों में आक्रोश
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के समक्ष प्रदर्शन के लिए जाते समय दिल्ली में हिरासत में लिए जाने पर प्रयागराज के सपाइयों ने कड़ी नाराजगी जताई। मंगलवार को जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार, पारदर्शी चुनाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल और गीता शास्त्री ने कहा कि यह कार्रवाई करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर प्रहार है। प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने बताया कि आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे जार्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय से बालसन स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.