मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- दिल्ली में सीईसी पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया तो मैनपुरी के सपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय पर जमा हुए सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई और ईशन नदी पुल तक पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की। किशनी में सपाइयों ने सीईसी का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की। जिले के कई अन्य स्थानों पर भी अखिलेश को हिरासत में लिए जाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, सीईसी का पुतला फूंका मंगलवार को सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में सपाई जमा हुए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए ज...