अखिलेश को सीएम बनाने के लिये दंडवत यात्रा
बदायूं, अगस्त 5 -- बिसौली, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना लेकर दबथरा निवासी अमन यादव उर्फ अमन बाबा ने बांके बिहारी धाम तक करीब 270 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा शुरू की है। उनकी आस्था और संकल्प की यह अनूठी यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।अमन बाबा ने 27 जुलाई को अपने गांव दबथरा से दंडवत परिक्रमा शुरू की थी। लगातार आगे बढ़ते हुए मंगलवार को वह बहजोई पहुंच गये। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में समर्थक उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्साहवर्धन कर रहे हैं। अमन बाबा ने बताया कि वह रक्षाबंधन से पहले वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दंडवत चरण वंदन करेंगे और अखिलेश यादव के पुनः मुख्यमंत्री बनने की मनौती मांगेंगे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.