गोंडा, अगस्त 9 -- Brij Bhushan Sharan Singh News: यूपी के गोंडा जिले की कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूशण सिंह को कौन नहीं जानता है। बृजभूषण शरण सिंह एक प्रभावशाली और एक बाहूबली नेता के तौर पर जानते जाने जाते हैं। वह अपने दमादार अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अभी हाल दिनों में उन्हें यौन शोषण मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बरी कर दिया गया। कोर्ट से बरी होने के बाद जब वह अपने शहर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह लगाए गए आरोपों को लेकर खुलकर बोले थे। अब टीवी चैनल द्वारा सपा मुखिया से संबंध को लेकर किए गए सवाल पर पूर्व सांसद ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव हमको अनदेखा करते हैं, हम भी उनको अनदेखा करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान टीवी चैनल ने जब ...