लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया की ओर से सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार आरपी दुबे की अध्यक्षता में भरत नगर के एक स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवियत्री मीरा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रामसनेही विश्वकर्मा सजल की वाणी वंदना से शुरू हुई। यहां अखिलेश द्विवेदी अलख को अनागत साहित्य सृजन एवं संयोजन के लिए अनागत साहित्य भागीरथी सारस्वत सम्मान से नवाजकर सम्मान पत्र अंगवस्त्र दिए गए। आरपी दुबे ने मुक्तक एवं गजल से सभी को भाव विभोर किया। डॉ. अजय प्रसून, जीएल गांधी, डॉ. रामराज भारती, प्रवीण पांडेय आवारा, मीरा शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी अलख, राम स्नेही विश्वकर्मा सजल, स्वतंत्र शुक्ला, नवल किशोर त्रिपाठी ने अपनी कवित...