अखिलेश के सीट शेयरिंग तंज से भड़की अनुप्रिया की पार्टी, आशीष ने सपा चीफ को अफवाहों का वाहक कहा
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर यूपी की सियासत में जुबानी जंग और सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एनडीए सहयोगियों की सीट शेयरिंग को लेकर किए गए मजाक से अनुप्रिया पटेल की पार्टी भड़क गई है। मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया के पति और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। आशीष पटेल ने सपा प्रमुख को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें अफवाहों का वाहक करार दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दावा किया कि भाजपा अपनी हार सामने देखकर पीडीए के दबाव में अपने सहयोगियों को एकजुट रखने के लिए सीट बंटवारा तय कर दिया है। अखिलेश ने सूत्रों के हवाले से सीटों की संख्या भी बता दी। कहा कि जयंत चौधरी की आरएलडी को 73...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.