लखनऊ, नवम्बर 25 -- दिवंगत समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वृहत परिवार में लद्दाख की सेरिंग बहू बनकर आ गई हैं। मुलायम सिंह के तीसरे नंबर के भाई राजपाल यादव के दूसरे नंबर के बेटे आर्यन यादव की दिल्ली में वकील सेरिंग से सैफई में शादी हो गई है। आर्यन के बड़े भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। आर्यन और अंशुल सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। आर्यन की शादी में तीन दिन से सैफई में मुलायम सिंह का पूरा कुनबा जुटा हुआ है। समारोह के फोटो अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के सदस्य शेयर कर रहे हैं। लेकिन, सेरिंग के परिवार के साथ लद्दाख से आया ब्लॉगर तीन दिन से सैफई के सफर से लेकर वहां तिलकऔर हल्दी तक के वीडियो छाप रहा है। Samchog Vlog नाम से यूट्यूब अकाउंट चलाने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.