महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश के पंचायती राजमंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। कहा कि जहां-जहां सपा के मुखिया अखिलेश यादव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां-वहां भाजपा और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो जाती है। इस बार वे पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनवाकर लौटेंगे। जिला मुख्यालय के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय समरसता महारैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ऐसे राज्यों में जहां एनडीए की सरकार नहीं है, वहां चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और डीजीपी व प्रमुख सचिवों को हटाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.