अखिलेश के जन्मदिन पर मुलायम की प्रतिमा का अनावरण
ललितपुर, जुलाई 1 -- ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने 53 किलोग्राम के लड्डू केक काटकर अपने नेता को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। समारोह के दौरान लोगों को फल वितरित किए गए। साथ ही छायादार व फलदार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए कामनाएं कीं। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा प्रदेश में पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.