अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में थाने के सामने सपाइयों का धरना
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट प्रसारित करने के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने जार्जटाउन थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। पार्टी नेता संदीप यादव के नेतृत्व में सपाई अज्ञात सोशल मीडिया संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ज्ञापन लेने को तैयार थी, लेकिन धरना दे रहे सपाई मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। संदीप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर अज्ञात आईडी से अखिलेश यादव के संबंध में आधारहीन और अपमानजनक पोस्ट व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल करने और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास हो रहा है। शिकायत में विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.