अखिलेश के अयोध्या दौरे से योगी के पेट में दर्द क्यों हो रहा? रामगोपाल यादव का पलटवार
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से योगी आदित्यनाथ को आखिर क्या परेशानी है? अयोध्या में राम मंदिर के अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के MP राम गोपाल यादव ने कहा, 'मंदिर हर उस व्यक्ति के लिए आस्था का विषय है जो धर्म में विश्वास करता है। योगी जी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि भगवान कण-कण में बसते हैं। मंदिर तो बस एक प्रतीक है जहां लोग अपनी आस्था जताने जाते हैं। अगर अखिलेश यादव वहां जा रहे हैं, तो योगी जी ऐतराज क्यों है, इनके पेट में दर्द क्यों हो रहा? मुख्यमंत्री योगी आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.