अखिलेश की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, सैकड़ों हिरासत में
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दिल्ली में हिरासत के विरोध में मंगलवार को कानपुर में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे से बड़ा चौराहा तक पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक के बाद फजल महमूद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से रेल बाजार ट्रैफिक पुलिस लाइन भेज दिया गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे परेड चौराहे पर जुटे सपाइयों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपाइयों में आक्रोश कार्यकर्ता अखिलेश यादव को रिहा करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे थे। सपाइयों ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.