अखिलेश की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील
लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने का आग्रह किया है। उनका जीवन सभी विश्व के लिए अनमोल है, क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है, जितनी लोकतंत्र के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। 'सत्याग्रह' का महत्व वो क्या जाने जो 'सत्ताग्रह' के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो खुदगर्ज लोग हैं। उन्होंने कहा कि आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताकतों के खिलाफ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी। यह भी पढ़ें- देश के चार प्रमुख नेताओं ने की सोनम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.