हापुड़, मार्च 29 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की नोएडा में आयोजित सामनता भाई चारा रैली के लिए गढ़ विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी अपनी ताकत को दिखाते हुए भारी संख्या में लोगों के साथ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, रविंद्र चौधरी, बबलू भाटी, नैना गुर्जर, आशुतोष शर्मा, सोना सिंह, गफ्फार खां, अख्तर मलिक रविवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दादरी के लिए रवाना हुए। यह काफिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समानता रैली में शामिल होने जा गया है। गढ़ से दादरी के लिए निकला यह काफिला पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा गया है। काफिले के रवाना होते ही पूरे क्षेत्र में सियासी उत्साह देखने को मिला। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.