अखिलेश की पहली सूची के पांच नामों से निकले पांच संदेश, ओवैसी के अब्दुल से भाजपा के राधे-राधे को जवाब
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार देर रात अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस सूची में पांच में से चार नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों के हैं और ये चारों ही मुस्लिम चेहरे हैं, जबकि पांचवां नाम बुंदेलखंड की ललितपुर सीट से ओबीसी महिला चेहरे का है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस पहली लिस्ट को महज उम्मीदवारों की घोषणा भर नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसके जरिए पार्टी ने एक साथ कई बड़े सियासी संदेश दिए हैं। ओवैसी के 'अब्दुल' वाले नैरेटिव से लेकर भाजपा के 'राधे-राधे' और आक्रामक हिंदुत्व की काट तक, अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। सपा ने जो पांच नाम घोषित किए हैं उनमें सहारनपुर की दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। यहां की बेहट से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.