अखिलेश की नीली टी-शर्ट पर मायावती लाल, बसपा नेताओं को लुभा रहे कांग्रेसियों को भी सुनाया
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर बरसीं। छात्रसभा के युवाओं की नीली ड्रेस और सपा नेताओं के गले में नीला पट्टा पर मायावती ने तीखा हमला बोला। बसपा नेताओं को कांग्रेस की तरफ से लुभाने की कोशिशों पर भी निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबे चौड़े पोस्ट में मायावती ने विपक्षी दलों के 'नीले प्रेम' को ढोंग बताते हुए कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बता दिया। मायावती ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना नीले रंग के इस्तेमाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के नेता बसपा के पेटेंट नीले रंग के गमछे, कपड़े पहनकर और मंचों पर नीले कपड़े से सजाकर बहुजन समाज को गुमराह नहीं कर सकते हैं। कहा कि गले में नीला गमछा डालने या नीले कपड़े पहनने से इन दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.