आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में मुख्य चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट प प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे सपाइयों ने अखिलेश यादव को छोड़ने की मांग को लेकर नारे लगाए। उनके रिहा होने तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में संविधान और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, बुनकरों, व्यापारियों के ऊपर उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन भाजपा की सरकार तानाशाही हो गई है। संविधान, लोकतंत्र...