नई दिल्ली, जुलाई 21 -- samajwadi party protest in lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधान भवन के सामने बड़ी संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष और विधायक के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी और लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने किया। पार्टी नेताओं के अनुसार करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता विधान भवन के सामने पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार की क...