अखिलेश की गिरफ्तारी के खिलाफ धरने पर बैठे सपाई
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- शाहजहांपुर। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने तिलहर में अंबेडकर पार्क के सामने धरने पर बैठे। वहीं शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमा के सामने बैठे। यहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। देर शाम तक चले प्रदर्शन में सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पहुंचे और धरना खत्म कराया। इधर, तिलहर में हुए प्रदर्शन में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिया जाना गलत है। इस दौरान वकील जयओम गंगवार, आरिफ अंसारी, मुन्ना यादव, बिल्लू खान, रेहान अंसारी, शादाब आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अखिलेश की हिरासत के विरोध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.