लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हम जमीन की राजनीति करते हैं, हवा-हवाई कलाबाज़ी नहीं। हमारा भरोसा राष्ट्रवाद में है, 'लठैतवाद' में नहीं। हम जालीदार टोपी नहीं पहनते, हमें भगवा पर गर्व है।केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि विरासत में मिली तुष्टिकरण की राजनीति को ही अपनी योग्यता समझ लेना सपा बहादुर अखिलेश यादव की पुरानी आदत रही है। इसी वजह से वह आज भी ज़मीनी हकीकत समझने में नाकाम हैं। लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वह भ्रम, बहकावे व वंशवाद के शिकंजे में हैं। प्रदेश सपा के वंशवाद, गुंडागर्दी और उसके माफियावाद को पूरी तरह नकार चुका है, जहां सत्ता संरक्षण में अपराध पनपते थे। आज प्रदेश सुशासन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.