रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर किए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने जौहर ट्रस्ट को नसीहत दी। अफसर ने कहा, सपा मुखिया अखिलेश यादव का सुझाव आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट को बहुत भारी पड़ सकता है। अफसरानों की मानें तो यदि 38 भवनों की आरडीए कंपाउंडिंग करता है करीब 100 करोड़ का जुर्माना प्रबंधन को भरना पड़ेगा। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शासनादेश साझा किया था, जिसमें कहा था कि यदि सरकार चाहे तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बजाय यूनिवर्सिटी के नक्शे को कंपाउंडिंग के माध्यम से भी मंजूरी दे सकती है। हालांकि, इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक बड़े अफसर का...