संवाददाता, सितम्बर 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखाई दिया। जिले की सीमा चुरूवा बॉर्डर से प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। बछरावां कस्बे में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भी नारे गूंजे। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़क के किनारे जुटे रहे। काफिला बछरावां कस्बे से गुजरा तो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए उत्साहित दिखे। जगह-जगह नारेबाजी और पुष्पवर्षा से माहौल पार्टीमय नजर आया।चुरूवा बॉर्...