अखिलेश का जेपीएनआईसी को लेकर तंज, भाजपा सरकार है या दुकानदार
लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को निजी हाथों में दिए जाने पर भाजपा सरकार पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार है या दुकानदार? उन्होंने कैबिनेट से फैसला होने के बाद मंगलवार की शाम को एक्स पर लिखते हुए कहा है कि अब उप्र की भाजपा सरकार ने लखनऊ के जेपीएनआईसी (जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र) को निजी हाथों में सौंपने का फैसला ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है।'कमीशन' भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और 'निजीकरण' उसका जुगाड़। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जेपीएनआईसी को 30 साल की लीज पर निजी क्षेत्र को दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.