लखनऊ, मार्च 18 -- भारतीय जनता पार्टी ने निकायों में नामित किए गए पार्षदों के जरिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने निकायों में सर्वाधिक तरजीह पिछड़ी जातियों को दी है। खास बात यह है कि राजनैतिक दृष्टि से हाशिए पर मानी जाने वाली ओबीसी व दलित जातियों को प्रतिनिधित्व देकर सूबे की सियासी हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि भगवा दल ने समाजवादी पार्टी के पीडीए की काट के लिए छोटी जातियों पर फोकस किया है। भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद प्रदेश के 914 शहरी निकायों में 2802 पार्षदों को नामित कर दिया। लंबे इंतजार के जारी हुई इस सूची के जरिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के साथ ही उन्हें सियासी रूप से सक्रिय करने का प्रयास किया है। हजारों और कार्यकर्ता भी जल्द जिला व क्षेत्रीय कमेटियों, आयोग, निगम, बोर्डों के साथ ही प्रदेश ...