लोहरदगा, फरवरी 14 -- भंडरा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर लोहरदगा भंडरा के अखिलेश्वर धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अखिलेश्वर धाम शिव मंदिर न सिर्फ लोगों के आस्था से जुड़ा है बल्कि यहां भक्तों की अपनी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। महाशिवरात्रि के दिन यहां भक्तों की सैलाब उमड़ती है। जलाभिषेक के लिये यहां सुबह से शाम तक लोगों की लंबी लाईन लगी रहती है। प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व के इस शिवस्थल में सालों भर भक्तगण आते हैं। यहां लोगों की मन्नतें पूरी होती है। साथ में असीम शांति की अनुभूति भी मिलती है। स्थापत्य शैली के आधार पर इस मंदिर का निर्माणकाल 10 से 12 वीं शताब्दी बताई गई है। चारों ओर मनोहारी दृश्य के मध्य विशाल टोंगरीनुमा चट्टान में लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर स्थित नक्काशीदार शिलाखंडों को एक दूसरे के उपर रखकर बनाये गये इस मंदिर का अतीत भी क...