अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए महंत संजय दास को संतों ने दी बधाई
हरिद्वार, जून 28 -- महंत संजय दास को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए संत समाज ने उन्हें बधाई दी है। बाबा हठयोगी एवं महंत विष्णुदास ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास के शिष्य महंत संजय दास विद्वान युवा संत हैं। अखाड़ा परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रसारित करने में महंत संजय दास निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास का आभार व्यक्त करते हुए महंत संजय दास ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठा व लगन से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन में युवा संतों को आगे बढ़ाना और अखाड़ों से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी हरिद्वार, नासिक व उज्जैन कुंभ मेले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.