हजारीबाग, मार्च 28 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। सद्भावना मंच बनहा की ओर से बनहा रामनवमी के दो अखाड़ों का स्वागत व सम्मान समारोह किया गया। मंच की ओर एक अखाड़े को सद्भावना मंच के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष जीतू साव तथा 25 अन्य सदस्यों को पगड़ी व लाठी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे अखाड़े को भी अध्यक्ष डब्लू राम और उपाध्यक्ष के साथ राम नवमी समिति के 20 सदस्यों को पगड़ी व लाठी दे कर सम्मानित किया गया। नवादा मुखिया सलाहुद्दीन ने दोनों अखाड़ों से अपील की कि जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से घुमाया जाए। हनजला आफरीदी अध्यक्ष जमात इस्लामी हिंद बनहा व सदस्य सद्भाव मंच ने कहा कि ये स्वागत व सम्मान समारोह हमारे समाज के बीच दूरियों को कम करेगा और ये भी कहा कि राम के आदर्शों पर चल कर समाज को आदर्शवादी बनाया जा सकता है। बनहा गांव में ये गंगा जमनी तहजीब को लोगों ने ख...