मुरादाबाद, मार्च 17 -- विश्नोई समाज के दो दिवसीय चैत्र अमावस्या मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा से पूर्व महंत चमन ऋषि एवं हरिद्वार से आए स्वामी परणवानंद के शिष्यों के साथ कांठ रोड स्थित गौतम पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सभी सदस्यों को तिलक लगाए गए और महिलाओं को पटके पहनाए। आयोजक विश्नोई सभा हरथला रही। संत समाज की अगुआई में आगे बढ़ी शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार बच्चे धर्म ध्वजा लेकर चलते रहे। इनके पीछे बाइकों पर सवार युवा धर्म ध्यज लहराते हुए बाबा जम्भेश्वर का जयघोष करते रहे। बैंड बाजे और डीजे के साथ महिलाएं कीर्तन करतीं रहीं। झांकियों से बाबा जम्भेश्वर का संदेश प्रसारित होता रहा। पीछे बग्गी पर गुरु जम्भेश्वर महाराज के फोटो के साथ बैठककर महंत चमन ऋषि प्रसाद वितरित करते रहे। शोभायात्रा में लोदी पुर धाम के अखाड...