प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कीडगंज स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में भगवान श्रीचंद्र देव की 532वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। अखाड़ा परिसर स्थित मंदिर में संतों ने भगवान श्रीचंद्र की पूजा-अर्चना की और भोग प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में संतों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीचंद्र का आशीर्वाद लिया।अखाड़े के श्रीमहंत दुर्गादास की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संतों ने धार्मिक गतिविधियों और सनातन परंपराओं को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं कोठारी व्यास मुनि ने संभालीं। इस दौरान सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत यमुनापुरी, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के सचिव हंसमुनि, विश्वासनंद, भारत सेवाश्र...