आदित्यपुर, मार्च 28 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो अंतर्गत श्री श्री बजरंगबलि अखाड़ा समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक सदस्य सह अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान समिति ने पूर्व डीएसपी सरजू पासवान, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह सरायकेला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, समाजसेवी सुग्रीव मुखी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को पगड़ी पहनाकर व बजरंगबलि की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेघनाथ करूवा, बाबू महतो, दिनेश मुखी, आतंग मुखी, निर्मल मुखी, लक्ष्मी मुखी, रीना मुखी, विजय मुखी, शगून मुखी समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.