अखाड़ा शेरान समिति के लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने गए तिलक राज
देहरादून, जून 15 -- देहरादून। अखाड़ा शेरान समिति (रजिस्टर्ड) के वार्षिक चुनाव रविवार को परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुए। चुनाव में तिलक राज को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया। वहीं बृजेश चावला को महामंत्री और कुशलानंद सेमवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अखाड़ा शेरान पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से कुश्ती दंगल का आयोजन कर रहा है। उत्तराखंड में भारतीय पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना तथा युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरित कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। समिति की गतिविधियों और दंगलों की चर्चा देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच चुकी है। चुनाव के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.