रांची, मार्च 11 -- खूंटी, संवाददाता। क्रांतिकारी युवा मोर्चा के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार देर शाम अखाड़ा पूजन सह श्रीरामनवमी महोत्सव के उद्घाटन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, समाज के वरिष्ठजन और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अखाड़ा की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए इसे समाज की एकता, परंपरा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया। साथ ही सभी ने श्रीरामनवमी महोत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार शहर के इस प्रतिष्ठित अखाड़ा की स्थापना वर्ष 1976 में समाज के अग्रजों एवं अभिभावकों द्वारा की गई थी। तब से यह अखाड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.