जामताड़ा, मार्च 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर जहां शहर में अखाड़ा जुलूस पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकला। वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही विभिन्न अखाड़ा दलों का जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरने लगा। कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो गई। हालांकि सुरक्षा और एहतियात के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से बिजली काटी गई। जुलूस समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...