धनबाद, मार्च 19 -- रामनवमी एवं ईद त्योहार को लेकर बुधवार को सुदामडीह एवं पाथरडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। सुदामडीह थाना के बैठक की अध्यक्षता जोड़ापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह, पुअनि मोहम्मद अफरोज भी उपस्थित रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों को पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है। ताकि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे व शांति सौहार्द के माहौल में संपन्न हो सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र की जांच कर ले। अखाड़ा दलों को अपने साथ प्राथमिक चिकित्सा किट रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही तेज गति से बाइक चलाने वालों व बाइक में अवैध साइलेंसर लगाने वालों पर स...