मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एक साल पहले अखाड़ाघाट पुल की मरम्मत के दौरान हटाई गईं स्ट्रीट लाइटें अब तक नहीं लगी हैं। इससे अखाड़ाघाट पुल पर अंधेरा पसरा रहता है। पैदल राहगीर कई बार चोटिल हो चुके हैं। अब स्ट्रीट लाइन दोबारा लगाने को लेकर निगम और पथ निर्माण विभाग आमने-सामने हो गया है। निगम का कहना है कि उसे हटाई गईं स्ट्रीट लाइटें नहीं मिली है। वहीं, पथ निर्माण विभाग का कहना है कि उनलोगों ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम को पत्र भेजा है। बिना लाइट सौंपे दोबार लगाने के लिए कैसे किसी विभाग को पत्र लिखा जा सकता है।नगर निगम की बिजली शाखा के सहायक अभियंता आर्यन झा ने बताया कि उन्हें अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं सौंपी गई है। जब उन्हें आरसीडी के पत्र का हवाला दिया गया तो उन्होंने कहा कि सोमवार को इसकी जानकारी लेंगे। वहीं, पथ प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.