मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अखाड़ाघाट और गोला रोड के दो कारोबारियों से 1.48 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। घटना एक सप्ताह पहले की है। मामले को लेकर पीड़ितों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। अखाड़ाघाट के रहने वाले किराना दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पिछले बुधवार को एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। रिसीव करते ही वीडियो दिखने लगा। वह हेलो-हेलो करते रहे, लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आई। अगले दिन फिर दूसरे अनजान नंबर से कॉल आई। इसके बाद वीडियो भेजकर धमकाया गया। डर से वह पहले रिक्वेस्ट किए। बाद में उसके बहकावे में आकर 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लगातार और पैसे के लिए कॉल कर धमका दी जाने लगी। वहीं, गोला रोड निवासी पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.